फोटो नंबर- 09अवकाश के कारण बंद पड़ा नारनौल स्थित खाद केंद्र। संवाद
नारनौल। कोऑपरेटिव सोसाइटी पर केवल चार दिन ही डीएपी वितरित की गई। अब मंगलवार को महर्षि वाल्मीकी जयंती होने से खाद वितरित नहीं की गई।
नियमित वितरण नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 29 सितंबर को खाद नहीं होने, 2 अक्तूबर को अवकाश, 5 अक्तूबर को खाद नहीं होने और 5 व 7 अक्तूबर को अवकाश के कारण वितरित नहीं गई। 30 सितंबर, 1 अक्तूबर, 4 अक्तूबर और 6 अक्तूबर को ही बांटी गई। वहीं गांवों में बने सरकारी उपकेंद्रों पर भी खाद का वितरण नहीं किया जा रहा। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।