नारनौल। पुलिस की महिला सुरक्षा जागरूकता टीम ने शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोद और राजकीय माध्यमिक विद्यालय, ढाणी कोजिंदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। निरीक्षक शारदा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस उनकी मित्र है और वे किसी भी परेशानी में महिला पुलिसकर्मियों से बेझिझक संपर्क करें। उन्होंने आत्मरक्षा, पॉक्सो एक्ट, महिला अपराधों और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान डायल 112 पर ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा ली जा सकती है। टीम ने छात्राओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, अनुशासन से पढ़ाई करने और माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। संवाद