फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं ने जानी थाने की आंतरिक कार्यप्रणाली

विज्ञापन
फोटो नंबर- 03छात्राओं को जानकारी देते निरीक्षक। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
नांगल चौधरी। थाना परिसर में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 486 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा चित्रा को भी सम्मानित किया गया। थाना परिसर में भ्रमण के दौरान निरीक्षक भगत सिंह ने बच्चों को बताया कि पुलिस विभाग किस प्रकार आमजन की सुरक्षा व सहायता के लिए निरंतर कार्य करता है और एक पुलिस थाने की आंतरिक कार्यप्रणाली कैसे संचालित होती है। इसके साथ ही, पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रियाओं की बारीकियों को समझाते हुए एक सामान्य शिकायत और एफआईआर के बीच के महत्वपूर्ण अंतर के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें