फोटो51 अपने आवास पर पिता की पुण्य स्मृति पर हवन करवाते सत्यवीर यादव। स्वयं
महेंद्रगढ़। पिता का दर्जा भगवान से भी बड़ा होता है। पिता ही वह शख्स होता है जो अपनी संतान को अपने से आगे बढ़ते हुए देखना चाहता है। पिता द्वारा दिखाए गए सत्य और सेवा के मार्ग पर चलकर ही राजनीति को जन-सेवा का माध्यम बनाया है। यह बात महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने शनिवार को अपने पिता उमराव सिंह की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित हवन में शामिल लोगों से कही। इस मौके पर अनिल, जगदीश यादव, धरमवीर, अशोक यादव, रमेम, कैप्टन सज्जन सिंह, छोटेलाल मौजूद रहे। संवाद