फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फतेहपुर वाटर टैंक की दीवार टूटी, खेतों में घुसा पानी

Sun, 28 Jan 2024 09:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
अटेली में वाटर टैंक की दीवार टूटने से खेतों में भरा पानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली कस्बे में पेयजल की आपूर्ति करने वाले फतेहपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक का हिस्सा टूटने से आस-पास के खेतों में पानी भर गया। वहीं खेतों में रहने वाले घरों में भी पानी घुस गया। खेतों में पानी घुसने से लोगों में फसल खराब होने का अंदेशा बन गया है।
विज्ञापन

गांव सरपंच मोनिका यादव ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग का अटेली कस्बे में पानी की आपूर्ति के लिए टैंक व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया हुआ है। गत रात्रि को टैंकर की दीवार टूटने से उसमें एकत्रित पानी आस-पास फैल गया। हालांकि इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया है। वहीं विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि टैंक पुराना होने के कारण लीकेज हो गया। फिलहाल मिट्टी डलवा कर पानी को रोक दिया गया है। जल्द ही स्थायी रूप से ठीक कर दिया जाएगा। लगातार पानी के बहने से सरसों के खेत में पानी भरने फसल खराब होने का अंदेशा बन गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें