फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल मंडी में बारदाना खत्म होने से किसान परेशान

Sun, 01 Oct 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
नारनौल की अनाज मंडी में बाजरे की ढेरी के साथ खड़े किसान।
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल मंडी में बारदाना खत्म होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में बहुत से किसान 28 सितंबर को मंडी में बाजरा लेकर आए थे, लेकिन अब तक बाजरे की खरीद नहीं हुई है। इसकी वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को बारदाना नहीं होने की वजह से तीसरे दिन भी मंडी में ही रहना पड़ेगा। किसानों ने आरोप लगाया कि पहले एक कट्टे के सात रुपये लिए जाते थे, लेकिन शनिवार को तीन रुपये अलग से ले रहे हैं। इतना ही नहीं किसान को घर से कट्टे लेकर आने की भी बात कही जा रही है और दूसरे दिन अपने कट्टे लेकर जाने की बात कह रहे हैं। इसकी वजह से किसान परेशान हो रहे हैं। इस अवसर पर बहालां कलां सरपंच महाबीर, लीलाराम प्रधान, महेंद्र, विजय सिंह, भूप सिंह पंच सहित अनेक किसान मौजूद रहे। उधर कोऑपरेटिव सोसाइटी मैनेजर रोशनलाल ने बताया कि बारदाना खत्म हो गया था। शनिवार दोपहर बाद बारदाना पहुंच गया। इसकी वजह से ज्यादा परेशानी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें