कनीना। गांव भड़फ में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत दलहन फसलों और मूंग-उड़द की खेती को बढ़ावा देने के लिए खंड स्तरीय डेमोंस्ट्रेशन एवं ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को उन्नत खेती, बेहतर उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने मूंग और उड़द की फसल के लिए उपयुक्त तकनीक, फसल प्रबंधन, बीज चयन और बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। किसानों को नई तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र यादव, डॉ. मनीष यादव, प्रधान नरेश कुमार, धर्मपाल, होशियार सिंह, मनीराम, हरीश कुमार और कंवर सिंह सहित किसान व ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।