फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यूरिया खाद को लेकर नहीं थम रही किसानों की परेशानी, ठंड के मौसम में भी लाइनों में लगने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के किसानों की यूरिया खाद को लेकर परेशानी थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बुधवार को रेलवे रोड स्थित सरकारी दुकान पर खाद आने की सूचना के बाद ही ठंड के मौसम में सुबह से ही महिला एंव पुरुष किसानों को लंबी लाइनें लगी रही।
विज्ञापन

महिला किसान संतरा देवी, कमलेश, मुन्नी, कमला, सरदार, राजेंद्र, मुन्नी लाल, हरद्वारी, जगमाल, मंगतू व जयकिशन ने बताया कि पहले भी किसानों को डीएपी खाद लेने में भारी परेशानी सामना करना पड़ा था। अब जरूरत के समय यूरिया भी नहीं मिल रही है। अब सरसों, गेहूं में दूसरा पानी देने के लिए खाद की अति आवश्यकता है। सरकार किसानों को समय पर खाद से लेकर बिजली पानी उपलब्ध कराने में विफल रही है। विशेषकर महेंद्रगढ़ क्षेत्र के साथ पिछले दो सालों से खाद के मामले में भेदभाव बरता जा रहा है। समय पर खाद नहीं मिलने से फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। किसानों का आरोप है कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के झूठे आंकड़े पेश करके वाहवाही लूट रही है जबकि धरातल पर स्थित इसके विपरीत है। कड़ाके की ठंड के बीच किसान लाइनों में लगने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें