फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे के भाव से किसान खुश, पर कड़बी से निराश

Thu, 10 Oct 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-24नारनौल की नई अनाज मंडी में रखे बाजरे के बैग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले की 6 मंडियों में बाजरे की खरीद गत 1 अक्तूबर से जारी है। नांगल चौधरी, नारनौल में हैफेड और अटेली, कनीना, सतनाली व महेंद्रगढ़ में बाजरे की खरीद वेयर हाउस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन में अटेली में 2430 गेटपास जारी किए गए हैं। कनीना में 1529, महेंद्रगढ़ में 946, सतनाली में 633, नारनौल में 971 और नांगल चौधरी में 572 गेट पास जारी किए गए। जिले की 6 मंडियों में गत दो दिनों में 176389.91 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। जिले में पिछले नौ दिनों में अब तक 376292.1 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। गत दो दिनों में अटेली में सबसे ज्यादा 63356 क्विंटल बाजरे की आवक रही। कनीना में 40333 क्विंटल, सतनाली में 16090.3 क्विंटल, महेंद्रगढ़ में 21530.1 क्विंटल, नारनौल में 15430.4 क्विंटल और नांगल चौधरी में 19650.11 क्विंटल बाजरे की आवक हुई।
क्षेत्र में खरीफ के दौरान बाजरा और कपास की फसल प्रमुख रूप से उगाई जाती है। किसान अपने जीवन-यापन के लिए पूरी तरह से खेती पर निर्भर रहता है। इसलिए किसान को उम्मीद होती है कि उसकी फसल को उचित दाम मिलें। किसान बाजरे के लिए सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रुपये से तो खुश है, लेकिन पशु चारे के रूप में प्रयोग होने वाली कड़बी की मांग में कमी होने के कारण निराश हैं। किसानों का कहना है कि पिछली बार कड़बी की मांग अच्छी थी और खेती में लगी लागत की भरपाई कड़बी ने ही कर दी थी।
विज्ञापन


नारनौल में अब तक 15170 क्विंटल बाजरे का उठान
पिछले 9 दिनों से बाजरे की खरीद जारी है। नारनौल में बाजरे की खरीद नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में हैफेड द्वारा की जा रही है। नारनौल में अब तक 15170 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। वहीं नांगल चौधरी में अब तक 1500 क्विंटल बाजरे की उठान किया जा चुका है। बाजरे का उठान तेजी से किया जा रहा है ताकि किसानों को फसल के उठान के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

नारनौल नई अनाज मंडी में किसानों के लिए पेयजल और शौचालय सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। नारनौल में अब तक 15170 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। नारनौल नई अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। कोई भी किसान खरीद संबंधित समस्या होने पर हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

नुकुल यादव, मार्केट कमेटी सचिव, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें