फोटो नंबर- 14गांव निजामपुर के खेत में रखी कड़बी में लगी आग। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : Samvad
निजामपुर। गांव निजामपुर में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे किसान पंकज के खेत में रखी लगभग 80 मन कड़बी आग लगने से जलकर राख हो गई। हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, पशुओं के चारे का संकट भी खड़ा हो गया है। किसान पंकज ने बताया कि उसने पशुओं के चारे के लिए खेत में कड़बी इकट्ठा कर रखी थी। इसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई, लेकिन दमकल गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही पूरी कड़बी जल चुकी थी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है। नारनौल के अग्निशमन अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। संवाद