सतनाली। क्षेत्र में इनाम निकलने का झांसा देकर किसान से एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सतनाली निवासी होशियार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि खेत से घर लौटते समय तीन युवकों ने उसे रोककर कूपन दिखाया और ढाई लाख रुपये का इनाम निकलने की बात कही। युवकों ने इनाम दिलाने के नाम पर उससे एक लाख रुपये ले लिए। बाद में शक होने पर किसान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। संवाद