फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव मांडोला में शनिवार को खेत में पानी की लाइन बदलने जा रहा एक किसान करंट लगने से बेहोश हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मांडोला निवासी नरेश ने बताया कि 74 वर्षीय पिता सूरत सिंह शनिवार शाम को खेत में फव्वारा लाइन बदलने के लिए एल्यूमीनियम की पाइप उठाकर ला रहा था। पाइप का एक सिरा ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से छू गया। इससे पिता करंट लगने से बेहोश हो गए। उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार कोनरेश के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें