फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: करंट लगने से किसान की मौत

Wed, 18 Oct 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव सरेली में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व पुत्री को छोड़ गया। गांव सरेली निवासी विजय सिंह बुधवार सुबह अपने खेत पर गया था। खेत में पानी देने के लिए कुएं की मोटर चलाने लगा तो अचानक उसको करंट लग गया। करंट लगने पर बुरी तरह झुलस गया। परिजन विजय सिंह को नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों के ब्यान के आधार पर कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें