महेंद्रगढ़। गांव अगिहार में सरसों की कटाई करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। करंट लगने से झुलसे किसान को परिजनों उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पुत्र हरदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसके पिता विजय सिंह व उसका परिवार खेत में सरसों की कटाई कर रहे थे। उसके पिता ट्यूबवेल पर पानी लेने के लिए गए थे। काफी देर होने के बाद जब वापस नहीं आए तो परिजनों ने जाकर देखा। उसका पिता ट्यूबवेल पर बने कमरे के अंदर अचेत पड़े थे। उसके पिता के बिजली का तार टच होने के कारण झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके पिता की मौत ट्यूबवेल के कमरे में बिजली के तार से टच होने से हुई है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने हरदीप के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया।