फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एसी बसों में नहीं किया गया राउंड फिगर में किराया, यात्री व परिचालक परेशान

Sun, 03 Mar 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रोडवेज एसी बसों में अभी भी किराया राउंड फिगर में नहीं किया गया है। इससे यात्रियों व परिचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अक्तूबर माह में हरियाणा रोडवेज के किराए को राउंड फिगर में करने की मंजूरी दी थी। मुख्यालय चंडीगढ़ द्वारा कैबिनेट की मंजूरी के बाद भी हरियाणा रोडवेज की एसी बसों के किराए को ई-टिकटिंग मशीनों में राउंड फिगर में अपलोड नहीं किया है। इससे जिस रूट पर एसी की बस चल रही है, उस रूट पर यात्रियों और परिचालक को खुल्ले रुपये के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि आम जनता व परिचालकों की खुल्ले पैसे की समस्या को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में किराया राउंड फिगर किया गया है। उस समय कहा गया था कि जहां किराया 7 रुपए लगता था, अब 5 रुपए लगेगा और जहां किराया 8 रुपए था, उसे राउंड फिगर में करते हुए 10 रुपए कर दिया है, लेकिन अब तक न तो एसी बसों में किराया राउंड फिगर किया गया है और न ही राजस्थान में किराया राउंड फिगर है।

बच्चों की आधी टिकट भी नहीं की गई राउंड फिगर
ई-टिकटिंग मशीन में अभी भी बच्चों का किराया राउंड फिगर नहीं किया गया है। मंढाना से बहरोड की फुल टिकट 25 रुपए है। वहीं बच्चे की आधी टिकट राउंड फिगर के अनुसार 15 रुपए होनी चाहिए है, लेकिन ई-टिकटिंग मशीन अभी भी 13 रुपए निकाल रही है। ऐसा ही नारनौल से रेवाड़ी की फुल टिकट 65 रुपए है तो बच्चे की हाफ टिकट राउंड फिगर में 35 रुपए होनी चाहिए। अभी भी 33 रुपए मशीन निकाल रही है।
विज्ञापन



एसी बसों की ई-टिकटिंग मशीन में यह दर्शाया जा रहा किराया

नारनौल से अटेली का किराया 26 रुपए, कुंड का 52 रुपए, रेवाड़ी का 94 रुपए, धारूहेड़ा का 131 रुपए, बिलासपुर का 147 रुपए, गुरुग्राम का 199 रुपए, दिल्ली धौला कुआं 242 रुपए व दिल्ली से वापसी आते समय दिल्ली से धारूहेड़ा का 124 रुपए, रेवाड़ी का 156, अटेली 219 रुपए, पचेरी का 282 रुपए, सिंघाना का 308 रुपए, बागड़ का 402 रुपए, झुंझुनू का 433 रुपए अपलोड किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यालय चंडीगढ़ को किराया राउंड फिगर की कैबिनेट की मंजूरी के फैसले को मानते हुए एसी बसों के साथ-साथ बच्चों के किराए को भी राउंड फिगर में करना चाहिए। इससे परिचालक के साथ-साथ आम जनता को खुल्ले रुपये की समस्या से निजात मिल सके।
अनिल भीलवाड़ा, डिपो प्रधान नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें