फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल चलाने पर परिजनों ने बेटे को डांटा, घर से भाग 13 वर्षीय बेटा

Mon, 05 Jun 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने 2-3 घंटे के अंदर ही सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। शहर थाना पुलिस टीम ने घर से बिना बताए गए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। मोबाइल चलाने पर परिजनों ने 13 वर्षीय बेटे को डांटा तो वह नाराज होकर घर से भाग गया। पुलिस ने सकुशल नाबालिग को अटेली क्षेत्र से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को नाबालिग के गुम होने की सूचना शाम करीब छह बजे मिली। सूचना मिलते की पुलिस टीम नाबालिग की तलाश में जुट गई। पुलिस टीमों ने प्रयास करते हुए अपने सूत्रों की सहायता से बच्चे का पता लगाकर अटेली क्षेत्र से बरामद कर लिया और परिजनों के हवाले कर दिया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से बिछड़ी बच्ची को परिजनों से मिलवाया
इसी कड़ी में डायल 112 की पुलिस टीम ने सतनाली बॉर्डर के नजदीक गांव सुहांसडा क्षेत्र में परिजनों से बिछड़ी बच्ची को उसके परिजनों से मिलवाया। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की सुहांसडा में एक बच्ची अपने बिछड़ गई और रो रही थी। सूचना पर डायल 112 की गाड़ी पर तैनात ईएसआई सुखबीर, एसपीओ विनोद और चालक प्रमोद की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को साथ लेकर उसके परिजनों से मिलवाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब 30 मिनट बाद ही तलाश के बाद पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें