फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीज महोत्सव पर परिवार मिलन व दायित्व ग्रहण समारोह का किया आयोजन

Tue, 06 Aug 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03भाविप के तीज महोत्सव में झूमती महिलाएं। स्त्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। भारत विकास परिषद की नारनौल शाखा ने तीज उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर परिवार मिलन व नए सदस्यों के दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन स्थानीय यादव धर्मशाला में किया।
विज्ञापन

शाखा महिला संयोजिका प्रतिमा भारद्वाज ने पुरुषों के लिए चम्मच नींबू दौड़ व महिलाओं के खेल और बच्चों के नृत्य प्रस्तुति आदि का करवाने के उपरांत महिलाओं को तीज के त्योहार का महत्व बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगीत के साथ किया। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए शाखा सचिव दिनेश शर्मा ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। संस्था के जिला समन्वयक डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने सभी को भारत विकास परिषद का परिचय देते हुए परिवार प्रबोधन पर जानकारी दी। तत्पश्चात क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा ने नए सदस्यों पवन यादव, विजय जिंदल, डॉ. शिवकुमार यादव, विनय मित्तल, जसविंद्र कौर, संदीप शुक्ला, गोपाल मित्तल व नवीन गुप्ता को शपथ ग्रहण करवाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर शाखा अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कार्यक्रम में पधारे सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें