फोटो संख्या:-64 बुचौली में परिवार नियोजन की जानकारी देते हुए--स्रोत विभाग
महेंद्रगढ़। गांव बुचौली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सीएचओ डॉ. पूनम रेबारी और रेणु कुमार व सोनू एएनएम ने संयुक्त रूप से की। बैठक में स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान, रेणु कुमारी एवं सोनू ने परिवार नियोजन अपनाने के लिए ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया। प्रसवपूर्व और प्रसवोत्तर जांच व गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण संबंधी जानकारी दी गई। मौके पर आशा वर्कर उर्मिला, तारामणी, आंगनबाड़ी वर्कर राजबाला, शुभवंती, पुष्पा, शारदा, शर्मिला, प्रेम आदि मौजूद रहे। संवाद