फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिवंगत खाताधारक के परिवार को मिला 50 लाख का बीमा क्लेम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय स्टेट बैंक की नारनौल शाखा ने दिवंगत खाताधारक बालकेश के परिवार को 50 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा क्लेम दिया। बालकेश हरियाणा रोडवेज में कर्मचारी थे और उनका वेतन खाता एसबीआई में था। आकस्मिक निधन के बाद बैंक ने क्लेम प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूरा करवाया। शाखा में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक देवेंद्र सिंह और अन्य अधिकारियों ने उनकी पत्नी सरोज को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। परिवार ने बैंक का आभार जताया। देवेंद्र सिंह ने लोगों से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़ने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें