फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार गया शादी में पीछे से घर में हुई चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डालनवास में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था पीछे से चोर मोबाइल व सात हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर एक नामजद पर चोरी का आरोप लगाया है। गांव डालनवास निवासी सुखवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल रात को वह परिवार सहित घर के नजदीक शादी में गया हुआ था। एक लड़का पीछे से घर में घुस गया। जब उसकी पत्नी शादी के कार्यक्रम से घर आई तो लड़के को घर से निकलते हुए देखा। पत्नी द्वारा पूछताछ की गई तो लड़का छत से कूदकर भाग गया। अंदर जाकर सामान की जांच की तो एक मोबाइल तथा सात हजार रुपये की नकदी गायब मिली। शीघ्र ही पुलिस को 112 पर कॉल करके सूचना दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कि तो लड़के की पहचान रवि उर्फ हैप्पी गांव भिरी जिला चरखी दादरी के रूप में हुई। यह लड़का गांव में आता-जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें