फोटो संख्या:-65 हकेंवि में विशेषज्ञ डॉ. किरण चौधरी के साथ प्रतिभागी विद्यार्थी। विज्ञप्ति
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग ने एम.कॉम. विद्यार्थियों के लिए एआई टूल्स पर विशेषज्ञ व्याख्यान एवं व्यावहारिक सत्र आयोजित किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज की प्रो. डॉ. किरण चौधरी ने विद्यार्थियों को आधुनिक एआई टूल्स का प्रदर्शन कराया। उन्होंने बताया कि एआई का उपयोग पढ़ाई, उत्पादकता बढ़ाने और व्यावसायिक निर्णय लेने में किया जा सकता है।विभागाध्यक्ष प्रो. सुशीला सोरिया ने कहा कि एआई आधारित दौर में विद्यार्थियों को नई तकनीकी दक्षताओं से परिचित कराना समय की जरूरत है। सत्र में प्रो. सुमन, प्रो. राजेंद्र प्रसाद मीणा और डॉ. मनीष डिडवानिया भी मौजूद रहे। संवाद