फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा लालगिरि महाराज की 48वीं पुण्यतिथि पर मेला 23 को

Thu, 18 Jan 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। बाबा लालगिरी महाराज की 48वीं पुण्यतिथि पर 23 जनवरी को मेले व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाजसेवी व बसपा नेता ठाकुर अतरलाल, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सदासुख ग्रुप ऑफ एजुकेशन के एमडी एडवोकेट विनय यादव व विशिष्ट अतिथि वरूण इंडिस्ट्रीज बावल से मनोज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मेला अवसर पर देशी घी के भंडारे व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताओं में सर्कल कबड्डी में प्रथम को 61 हजार रुपये, द्वितीय 31 हजार रुपये, तृतीय को 21 हजार रुपये, पांचवें से आठवें स्थान तक आने वाली टीम को 3100 रुपये व नौंवें से 16वें स्थान तक आने वाली टीम को 2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर को 5100 रुपये व बैस्ट कैचर को 5100 रुपये का ईनाम दिया जाएगा। रस्सा कस्सी में विजेता 5100 रुपये, उप विजेता को 3100 रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी। बुजुर्गों की दौड़ में प्रथम को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये व तृतीय को 700 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें