फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डेबिट कार्ड बदलकर 17500 रुपये की लगाई चपत

Wed, 06 Mar 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर 17500 रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित के पास जब फोन पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो बैंक में जाकर बैंक खाता बंद करवाया।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में हसनपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह सोमवार को करीब दो बजे नारनौल में एटीएम से रुपये निकालने गया था। जब वह एटीएम के अंदर गया तो एक व्यक्ति भी पीछे-पीछे आ गया। जिसने उसे रुपये निकालते समय पासवर्ड देख लिए। उसके बाद आरोपी ने धोखे से उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। वह एटीएम से रुपये लेकर चला गया। इसके कुछ देर बाद उसके खाते से 17500 रुपये निकलने का मोबाइल पर मैसेज आया। जिसके बाद उसने एक्सिस बैंक के अधिकारियों को रुपये निकालने की घटना के बारे में बताया। जब अधिकारियों ने उसके एटीएम कार्ड को देखा तो उन्होंने कहा कि यह एटीएम कार्ड उसका नहीं है। इसके बाद एटीएम कार्ड बंद करवाया और पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें