फोटो संख्या:59 मिंदरजीत यादव के मेंबर बनने पर कनीना में खुशी जताते अधिवक्ता। संवाद
कनीना। मिंदरजीत यादव के लगातार चौथी बार बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के सदस्य चुने जाने पर कनीना बार एसोसिएशन में खुशी का माहौल देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बार प्रधान मंजीत कोटिया ने कहा कि मिंदरजीत यादव की यह जीत अधिवक्ता समुदाय की एकजुटता और विश्वास का प्रतीक है। इस अवसर पर अधिवक्ता रामनिवास शर्मा, पूर्व प्रधान सुनील रामबास, पूर्व सचिव पवन गोमला, पूर्व प्रधान कुलदीप रामबास, अधिवक्ता राजेश यादव, पूर्व प्रधान गिरवरलाल कौशिक, राकेश मानपुरा मौजूद रहे। संवाद