कनीना। पार्षद दीपक चौधरी ने साथियों के साथ चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याएं उठाईं। इस दौरान समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। दीपक चौधरी ने मंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कनीना आने का निमंत्रण दिया। इस पर मंत्री ने जल्द कनीना आने का आश्वासन दिया। चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनका समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है। संवाद