फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के परिजनों पर मामले दर्ज करने का जताया विरोध

Fri, 02 Feb 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को यादव समाज एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव ने बताया कि सरकार द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमें दायर किए जा रहे हैं, जो जातिगत आधार पर पक्षपात पूर्ण तरीके से हो रहे हैं। उनके रिश्तेदारों व बच्चों पर भी मुकदमे दायर करके डराया जा रहा है। लोकतंत्र में यह विपक्ष को कमजोर करने का तथा दबाने का तरीका उचित नहीं है। यह लोकतंत्र विरोधी रवैया है। इसका यादव समाज घोर निंदा व आलोचना करता है तथा विरोध में आक्रोश प्रकट करता है। इस अवसर पर रामस्वरूप बोहरा, लाल सिंह बोहरा, महावीर सिंह डीपीई, रोहताश सिंह, बाबू मलखान, भूपेंद्र सिंह, संजय राव सहित समस्त यादव सभा महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें