नारनौल। अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड वाले उपमंडल अस्पताल के रूप में विकसित करने व मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और मेदांता फाउंडेशन के बीच हुए समझौता ज्ञापन का विकास बड़कोदा ने स्वागत किया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के लोगों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। संवाद