फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों के अस्पताल को नीरपुर स्थानांतरित करने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति ने नारनौल स्थित पूर्व सैनिक अस्पताल को स्थानांतरित करने के निर्णय पर रोष जताया है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मेजर ईश्वर सिंह ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों प्रदेश व केंद्र सरकार ईसीएचएस अस्पतालों के माध्यम से चिकित्सा सुविधा दे रही है। नारनौल शहर में कर्मचारी कॉलोनी में यह अस्पताल बनाया गया है लेकिन इस ईसीएचएस अस्पताल को आगामी 1 मई से ग्राम नीरपुर में स्थानांतरित किए जाने का नोटिस ईसीएचएस प्रबंधन द्वारा अस्पताल पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि इस अस्पताल को नीरपुर ग्राम में स्थानांतरित किया तो भूतपूर्व सैनिकों व भूतपूर्व सैनिकों की विधवाओं व परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि वर्तमान में स्थित अस्पताल नारनौल के बस स्टैंड के नजदीक तथा शहर के मध्य में स्थित है। कोई भी भूतपूर्व सैनिक अपने काम से नारनौल आता है तब ईसीएचएस अस्पताल, सीएसडी कैंटीन व जिला सैनिक बोर्ड नजदीक होने के कारण से उसे सुविधा रहती है। जबकि नीरपुर नारनौल से लगभग 5 किलोमीटर दूर है इस कारण भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को चिकित्सा सुविधा लेने में असुविधा होगी। शहरवासी इस अस्पताल में पैदल जा सकते हैं लेकिन नीरपुर ग्राम जाने के लिए उन्हें साधन लेना होगा। नांगल चौधरी के अध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने फैसले का विरोध करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। उन्होंने अपनी पूरी जवानी देश की सुरक्षा में बिता दी अब बुढ़ापे में अस्पताल प्रबंधन द्वारा दूर चक्कर लगवा कर एक पूर्व सैनिकों का मजाक बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन एवं प्रबंधन से इस फैसले को बदलने और इस अस्पताल को नारनौल शहर के मध्य में ही रखने का निवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें