फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर कनीना में एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित गढ़ी महासर धाम में आगामी नवरात्रों पर होने वाले मेले के लिए रेलवे की तरफ से कनीना रेलवे स्टेशन पर अस्थायी तौर पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया गया है। स्टेशन अधीक्षक केएल शर्मा ने बताया कि सात अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक माता के मेले को लेकर कनीना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का दो मिनट का ठहराव किया गया है। बता दें कि कनीना से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गढ़ी महासर धाम पर नवरात्रों में माता के मेले का आयोजन किया जाता है। जिसके लिए दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की समस्या को कम करने के लिए रेलवे की तरफ से प्रति वर्ष नवरात्रों पर कनीना रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव किया जाता है। स्टेशन अधीक्षक केएल शर्मा ने बताया कि कनीना रेलवे स्टेशन पर सात अक्टूबर से बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला जाने वाली गाड़ी संख्या 02487 दोपहर 2:25 पर आगमन कर 2:27 प्रस्थान करेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर जाने वाली गाड़ी संख्या 02488 कनीना स्टेशन पर 10:30 पर आगमन कर 10:32 पर प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला जाने वाली गाड़ी संख्या 02458 कनीना स्टेशन पर प्रात: 3:25 पर आगमन कर 3:27 पर प्रस्थान करेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर को जाने वाली गाड़ी संख्या 02457 कनीना स्टेशन पर 1:28 पर आगमन कर 1:30 पर प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें