फोटो नंबर-01कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस कार्यवाहक सचिव का स्वागत करते राव बहादुर सिंह। स्रोत-
नारनौल। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा तीन से सात फरवरी तक यदुवंशी डिग्री कॉलेज में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष कार्यवाहक सचिव एसपी सिंह ने शपथ दिलाकर कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में शिक्षा विभाग से सरकारी और गैर सरकारी कॉलेज व यूनिवर्सिटी भाग ले रहे हैं। कैंप के मुख्य अतिथि यदुवंशी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन व पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कैंप की उपयोगिता बताई। कैंप प्रभारी टेकचंद को कैंप की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विपिन शर्मा, विशिष्ट अतिथि बाबूलाल पटीकरा, सुभाष गुप्ता व ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे। संवाद