फोटो संख्या:58- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में आयोजित समर कैंप में हिस्स लेते विद्य
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगिहार में चल रहे समर कैंप के चौथे दिन कचरा प्रबंधन तथा कचरा कम कैसे करें विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समर कैंप के समन्वयक तथा विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता मदन मोहन कौशिक ने विद्यार्थियों को कचरा कम करने तथा कचरे का सही निपटान करने के तौर तरीकों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग स्थानों पर डालें ताकि गीले कचरे का खाद के रूप में प्रयोग किया जा सके तथा सूखे कचरे का
पुनचक्रण करके दोबारा प्रयोग किया जा सके। विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान भी चलाया तथा विद्यार्थियों को भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के कचरा प्रबंधन पर एक पीपीटी भी दिखाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता अजय बंसल, निशा, राजेंद्र कटारिया, मुख्य शिक्षक रतनलाल, धर्मेंद्र डीपीई, प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर, पूनम कुमारी, निशा कुमारी मौजूद रहीं।