फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समय के मूल्य को समझने का महत्व बताया

Thu, 24 Oct 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- हकेवि में आयोजित विशेषज्ञ व्याख्यान में प्रतिभागियों को संबोधित करते प्रो. सुनी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के वाणिज्य विभाग द्वारा वित्तीय प्रबंधन के मूल सिद्धांत विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय सिद्धांतों समझ को विकसित करना था। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों के विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की पहल के लिए वाणिज्य विभाग की सराहना की।
विज्ञापन

प्रो. सुनील कुमार ने अपने संबोधन में वित्तीय प्रबंधन के प्रमुख पहलुओं, जिसमें लाभ अधिकतमीकरण, धन अधिकतमीकरण, धन का समय मूल्य, वित्तीय प्रबंधन निर्णय और निवेश रणनीतियां शामिल हैं के बारे में बहुमूल्य जानकारियां प्रतिभागियों से साझा की।
विशेषज्ञ ने धन के समय मूल्य को समझने के महत्त्व पर जोर दिया और बताया कि यह अवधारणा किस प्रकार ठोस वित्तीय निर्णय लेने में सहायक है। निवेश रणनीतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने सूचित वित्तीय विकल्प बनाने के लिए विविधीकरण तथा गहन जोखिम-इनाम विश्लेषण के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें