फोटो नंबर-20मांगों को लेकर नारनौल के लघुसचिवालय में प्रदर्शन करते मिड डे मील कुक यूनियन की सद
नारनौल। मिड-डे मील कुक यूनियन जिला महेंद्रगढ की एक बैठक सोमवार को लघुसचिवालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान ममता ने की। संचालन गीता ने किया। प्रधान ममता ने कहा कि सरकारी स्कूलों में उनको 20 साल से अधिक समय खाना बनाते हुए हो गया। खाना बनाने वाली कुक को महंगाई के हिसाब से वेतन नहीं दिया जा रहा है जिससे उन्हें अपना जीवन यापन करने में परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार उन्हें अपना कर्मचारी भी नहीं मान रही है। इस मौके पर कृष्ण कुमार तोबड़ा ने कहा कि सरकार कमजोर वर्ग का शोषण कर रही है। संवाद