नारनौल। गर्ल्स और ब्वॉयज आईटीआई में साइबर क्राइम को रोकने और बचाव के संबंध में साइबर थाना की टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी।
टीम ने बताया कि सावधानी ही साइबर अपराध से बचने का उपाय है। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों को अपनी जानकारी न दें और निजी जानकारी भी शेयर करने से बचें। कार्यक्रम के दौरान आईटीआई स्टाफ व छात्राएं मौजूद रही। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध होने पर साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर काल करें। उन्होंने बताया कि साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in पर या नजदीकी थाना-चौकी में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 1930 पर तुरंत शिकायत करने पर आपका पैसा सुरक्षित वापस आ सकता है।
मोबाइल पर बगैर पुष्टि किए किसी को भी अपना महत्वपूर्ण डाटा शेयर न करें। मैसेज, मेल आदि के माध्यम आय अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करें। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के लिए अनेक उदाहरण देकर विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि हम किस प्रकार मोबाइल फोन, उसकी वीडियो कॉल आदि के द्वारा होने वाले अपराधों से किस प्रकार बच सकते हैं।