नारनौल।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन वीरवार को गांव पटीकरा की धर्मशाला में सुबह के सत्र में स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी ली। योगाभ्यास से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद प्राध्यापक सुभाष ने स्वयं सेवकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की विस्तार से जानकारी दी तथा प्राध्यापक सतपाल ने सामान्य ज्ञान के बारे में बताया। वहीं सुबह के सत्र में बतौर मुख्य अतिथि रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से प्राध्यापक भूपसिंह भारती ने स्वयं सेवकों को लाडो म्हारी शान के बारे जानकारी दी तथा ज्योग्राफी की प्राध्यापक डाॅ. सुषमा ने महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया। सायं कालीन सत्र में ज्योग्राफी की सहायक प्रोफेसर डाॅ. पूनम यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान स्वयं सेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर अतिथि प्रवक्ता पूनम यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन में भाग लेने से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। महाविद्यालय के एनएसएस कैंप कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पलक, डाॅ. सत्यपाल सुलोदिया तथा सुभाष चंद की देखरेख में आयोजित किया गया।