महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में बुधवार को निजी स्कूल की 12वीं कक्षा के 22 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी, प्रयोगशाला तकनीकों और शोध कार्यों की जानकारी दी गई। उन्हें डीएनए पृथक्करण की तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण और प्रदर्शन कराया गया। विद्यार्थियों ने आणविक जीव विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों की प्रक्रिया समझी तथा प्रयोगशाला में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का अवलोकन किया। शिक्षक विनोद यादव और प्रभात अरोड़ा ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार जताया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम में पढ़ी वैज्ञानिक अवधारणाओं के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी भी दी गई। संवाद