फोटो नंबर-19अटेली में आयोजित विहिप के अभ्यास वर्ग में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
मंडी अटेली। मंडी अटेली में ताजपुरिया धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को समापन किया गया। अभ्यास वर्ग में हरियाणा प्रांत के संगठन मंत्री राधेश्याम व विभाग मंत्री संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। दीप जलाकर भारत माता की पूजा, अर्चना के उपरांत एक दिन में चार सत्र में प्रशिक्षण और दिशा निर्देश दिए गए और रात्रि को सत्संग का आयोजन किया गया। अभ्यास वर्ग में जिला महेन्द्रगढ़ के सभी प्रखंडों के 75 पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद