फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परीक्षा पैटर्न और साक्षात्कार के बारे में बताया

विज्ञापन
फोटो संख्या:69- राजकीय महिला महाविद्यालय में ​छात्राओं को  जानकारी देते विशेषज्ञ--स्रोत- महाविद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्लेसमेंट एवं कॅरिअर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में व्याख्यान कराया गया। निजी बैंकिंग क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए आवश्यक योग्यता, परीक्षा पैटर्न और साक्षात्कार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आईसीआईसीआई बैंक, रीजनल हेड आदिति बत्रा सोनीपत, महेंद्रगढ़ शाखा के शाखा प्रबंधक नवीन गोयल व रिलेशनशीप मैनेजर दिनेश उपस्थित रहे। अदिति बत्रा ने साक्षात्कार संबंधी जरूरी स्कील, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, बेहतर कम्युनिकेशन स्किल, व सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की सलाह दी। मौके पर प्रो. बिजेंद्र कुमार, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. सुमन, डॉ. भरत सोनी, कंवर सिंह, संजय सिवाच, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें