फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यादव धर्मशाला में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ ने की बैठक

Tue, 16 Jan 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ. मेजर सूरत सिंह यादव के दिशा निर्देश पर भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सूबेदार रामस्वरूप यादव ने की। संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेडा ने बताया की मासिक बैठक में संगठन के चुनाव के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

चुनाव की प्रक्रिया की जिम्मेदारी के लिए संगठन के महासचिव सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य की ड्यूटी लगाई गई है। इस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताकर प्रस्ताव को पारित किया। पूर्व सैनिकों के पेंशन संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सूबेदार रामस्वरूप यादव, उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा, महा सचिव सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, सूबेदार हवा सिंह, सूबेदार होशियार सिंह, नायब सूबेदार रामबीर, रोशन लाल, संतोष देवी, हवलदार सत्यपाल, पुष्कर दत्त, लाल सिंह व राम किशन खेड़ा सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें