फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने की सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : उपायुक्त

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। आजादी काअमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से गांव कोथल खुर्द में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने कहा कि बिजली चोरी रोकने की जिम्मेदारी सबकी है।
विज्ञापन

कहा कि ऊर्जा किसी भी देश के विकास की आधार होती है। ऊर्जा का उत्पादन करने में बहुत अधिक प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग होता है। ऐसे में हमें बिजली का प्रयोग बहुत ही समझदारी से करना चाहिए। हमें ईमानदारी के साथ बिजली के बिल का भुगतान करना चाहिए। कहा कि जिले के 354 गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। महेंद्रगढ़ में 266158 विभिन्न श्रेणी के कनेक्शन हैं जिनका कनेक्टेड लोड 857.288 मेगावाट है। जिला महेंद्रगढ़ में 33 केवी के 51 सबस्टेशन हैं तथा 33 केवी के 50 फीडर हैं। वहीं 220 केवी के तीन सबस्टेशन तथा 440 केवी का एक सबस्टेशन चल रहे हैं। सरकार सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। सोलर ऊर्जा से संबंधित सभी योजनाओं का हमें फायदा उठाना चाहिए। आने वाला समय नवीकरणीय ऊर्जा का है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पूर्व सदस्य देवेंद्र यादव ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिजली संरक्षण की अपील की।
ग्रामीण लगवाए स्मार्ट मीटर
डीसी ने ग्रामीणों से स्मार्ट मीटर लगवाने की अपील की। यह मीटर मोबाइल की तरह ही रिचार्ज होता है। जितनी बिजली आपको एक महीने में प्रयोग करनी है उतना ही रिचार्ज करवाया जा सकता है। इसमें मीटर रीडिंग का भी कोई झंझट नहीं होता। भाषा विभाग की टीम ने नाटक व भजनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बीबीएमबी के एसई व जिला के नोडल अधिकारी विजय सिंह ने स्वागत संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें