फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निबंध लेखन में अन्नू की लेखनी सभी को पसंद आई

Sun, 16 Nov 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 05कार्यक्रम में संबोधित करती डॉ. गीता यादव। स्वयं - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गीता यादव ने की। इस मौके पर डॉ. गीता यादव ने कहा कि यह दिवस भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। जनजातीय गौरव दिवस का उद्देश्य जनजातीय समुदाय की संस्कृति, परंपरा और योगदान को सम्मानित करना है। यह दिवस जनजातीय समाज के लोगों को उनके अधिकारों और पहचान के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम पुरस्कार अन्नू को, द्वितीय लक्ष्मी को व तृतीय पुरस्कार तमन्ना और अंकिता चौधरी को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस मौके पर डॉ. मनीषा सैनी, डॉ. शुभलता, बलवान, डॉ. रिंकू, डॉ. अनिल, डॉ. अनीता गुप्ता, डॉ. हरमीत कौर और गिरीश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें