फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: साफ पानी प्राप्त करना सभी का अधिकार

Wed, 19 Mar 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02गांव मंढ़ाणा में कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ बीआरसी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल। पेयजल व्यवस्था प्रबंधन और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम जल व सीवर समिति के प्रशिक्षण का कार्यक्रम और जल चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत मंढ़ाणा के सरपंच मुकेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने बताया कि साफ पानी प्राप्त करना सभी का अधिकार है। पानी को साफ रखना सभी का कर्तव्य है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझ कर पेयजल व्यवस्था को बाधित करता है तो विभागीय कार्रवाई के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर पंप चालक सतीश, संदीप सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें