फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिदिन पांच हजार लोगों को बदहाल सड़क के गड्ढों को पार कर पहुंचना पड़ता है रेलवे स्टेशन पर

Thu, 26 Sep 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वेयरहाउस से खाद आपूर्ति विभाग तक करीब 400 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त है। इस पर जगह-जगह कई छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसी मार्ग पर रेलवे स्टेशन है। इस वजह से प्रतिदिन पांच हजार यात्री इसी क्षतिग्रस्त सड़क से आते जाते हैं। 18 वर्ष पहले सड़क को बनाया गया था। इसके बाद से अभी तक मरम्मत का काम नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसी सड़क से यात्री रेलवे स्टेशन जाने को मजबूर है। रामनिवास, विनोद कपूर, राजेंद्र यादव, कृष्ण, नरेन आदि ने बताया कि सुबह 4 बजे ट्रेन पकड़ते हैं। अंधेरा होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते। बारिश के समय में गड्ढे झील बन जाते हैं। इसके कारण लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
इस सड़क से जब साधन गुजरते हैं तब बहुत अधिक धूल उड़ती है। धूल दुकानों को घुस जाती है। इस मार्ग से कई स्कूलों की बसें भी गुजरती हैं। दुकानदार दुकान के सामने सड़क पर मलबा डलवा लेते हैं। इसके कारण सड़क उबड़ खाबड़ होने के कारण बारिश का पानी दुकानों के सामने खड़ा हो जाता है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका प्रशासन को सड़क को शीघ्र दुरुस्त कराना चाहिए।
विज्ञापन

-
सुबह जब लोग दिल्ली सामान लेन के लिए जाते है, तब अंधेरा होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते। टूटे सड़क से पांच हजार लोगों को गड्ढों का सामना करना पड़ता है। -रामनिवास पाटौदा

18 वर्ष पहले सड़क को बनाया गया था। इसके बाद से ही नगर पालिका प्रशासन ने इसकी कोई सुध नहीं नही है। इसके कारण दुकानदार परेशान हैं। यहां से जब वाहन गुजरते हैं तो काफी धूल उड़ती रहती है।- नानूराम, दुकानदार

वेयरहाउस से खाद्य आपूर्ति विभाग तक सड़क जर्जर है। नगर पालिका ने वेयरहाउस से माजरा फाटक तक की सड़क को तो बना दिया, लेकिन अभी सड़क इस सड़क को नहीं बनाया गया है।-विक्रम शर्मा, दुकानदार

1 अक्तूबर से अनाज मंडी में बाजरे की खरीद होनी है। किसान उपज को अनाज मंडी में लेकर आएंगे। जबकि सड़क जर्जर अवस्था में है। इससे परेशानी होगी। प्रशासन को इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।-कृष्ण जांगडा, किसान नावां

वर्जन:
आचार संहिता हटने के बाद सड़क का एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। एस्टीमेट पास होते ही सड़क को दुरुस्त करा दिया जाएगा। किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें