फोटो नंबर- 01गांव गढ़ी रुथल में आयोजित पशु स्वास्थ्य कैंप में दवा व जानकारी देते चिकित्सक
- फोटो : samvad
मंडी अटेली। राजकीय पशु अस्पताल राता कलां की तरफ से गांव गढ़ी रुथल में पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। राजकीय पशु अस्पताल राता कला के प्रभारी डाॅ. नितिन सोनी शल्य चिकित्सक ने बताया कि शिविर मेें 112 पशुओं को दवाइयां दी गईं। इसमें मेडिसन के 22, बांझपन के 7 और डिवर्मिंग के 83 जानवरों को दवा दी गई। इसके साथ किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें डाॅ. नितिन सोनी ने पशुपालकों को खनिज मिश्रण का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक पशु को हमेशा खनिज मिश्रण खिलाना चाहिए। उचित मात्रा में खनिज मिश्रण देने पर हर वर्ष पशु बच्चा देगा। जिससे पशुपालक को पूरा लाभ मिल सके और वह विकसित पशुपालक बन सके। कैंप में अत्तर सिंह वीएलडीए, जतिन वीएलडीए, दीपक बीमा एजेंट का सक्रिय योगदान रहा। संवाद