फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह बाद भी डिप्टी सीएम के दावे नहीं उतरे धरातल पर, देवीलाल पार्क का निर्माण पड़ा है अधूरा, टूटने लगी है दीवारें

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह पूर्व उप मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि पार्क इतना हरा-भरा होगा कि यहां दरी बिछाने की जरूरत नहीं होगी। छह माह के अंदर-अंदर देवीलाल पार्क का निर्माण पूरा किया जाएगा। इस पार्क को ऐसा बनाया जाएगा ताकि नारनौल, लुहारू, रेवाड़ी व दादरी तथा अन्य जिलों के लोग भी इसे देखकर गौरवान्वित महसूस करें। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गत 30 मार्च को देवीलाल पार्क में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 11 फीट प्रतिभा का अनावरण करते हुए पार्क निर्माण को लेकर यह दावा किया था। इस दावे को आठ माह बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। आज भी ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर जमी धूल तक साफ नहीं की जा रही है। नगरपालिका द्वारा डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर आननफानन में करीब पांच एकड़ क्षेत्र में पुराने किले के पीछे चहारदीवारी बनवा दी थी। इतना ही नहीं रातोंरात पार्क के स्थान को भी समतल व साफ-सुथरा कर कुछ पौधे भी लगाए थे।
विज्ञापन

अब बना है बेसहारा पशुओं की शरण स्थली
नपा की अनदेखी के चलते पार्क में बेसहारा पशुओं का बसेरा रहता है। जगह जगह गंदगी के ढेर भी लग चुके हैं। डिप्टी सीएम ने तत्कालीन एसडीएम दिनेश को मंच पर कहा था इस पार्क का प्रस्ताव जल्द से जल्द बनाकर चंडीगढ़ कार्यालय में लेकर आना। आठ माह बीत जाने के बाद भी इस पर संज्ञान नहीं लिया गया। करीब दो दशक पहले वर्ष 2003 में महेंद्रगढ़ में किले के पीछे खाली पड़ी जगह पर देवीलाल पार्क बनाने रूपरेखा बनी थी। अब देखरेख के अभाव में जगह-जगह से पार्क की दीवार भी टूट चुकी है। वहीं शाम के समय यह पार्क शरारती तत्वों का अड्डा बन जाता है।
देवीलाल पार्क की कुछ जमीन नपा की है तथा कुछ जमीन प्रांतीय सरकार की है। इसकी फाइल चंडीगढ़ भेजी हुई है। उम्मीद है कि सरकार द्वारा जल्द ही जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नपा द्वारा इसे विकसित करने के लिए प्रस्ताव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश सैनी, नगर पालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें