फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

Thu, 04 Dec 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-25एनएसएस ​​शिविर के दौरान जागरूकता रैली को रवाना करते प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह। स्रोत-
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस की तीनों इकाइयों ने बुधवार को आयोजित शिविर में प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि पर्यावरण जागरूकता रैली से की गई जिसमें बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता व सतत जीवनशैली अपनाने का संदेश आमजन तक पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. वंदना कुमारी द्वारा भावनात्मक बुद्धिमत्ता विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। व्याख्यान ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार दोनों के प्रति सजग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें