फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम के कारण बढ़ी मरीजों की संख्या

Sat, 05 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम परिवर्तन - फोटो : narnaul
विज्ञापन
मौसम परिवर्तन होते ही सामान्य अस्पताल अटेली में रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। ओपीडी जहां पहले की तुलना में दोगुनी हो गई। वहीं निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसम के इस परिवर्तन के दौरान जुकाम, बुखार व खांसी जैसी बीमारियां जन्म ले लेती है। गर्मी की आहट से पहले ही लोग सर्दी के वस्त्र उतार देने का सबसे बड़ा कारण बीमारियों का फैलना है। लोग गर्मी समझकर गर्म कपड़ों को छोड़कर सामान्य वस्त्र धारण कर  लेते है ऐसे मौसम में सुबह शाम सर्दी की मार के चलते जुकाम खांसी की चपेट  में आ जाते है।
विज्ञापन


इस संबंध में सामान्य अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.  आदित्य का कहना है कि बदलते इस मौसम के दौरान मरीजों की संख्या बढ़ती है।  सामान्य अस्पताल में भी जहां पहले 250 की ओपीडी आती थी वहीं अब 500 तक  पहुंच गई है। जुकाम व खांसी के मरीजों की ही संख्या इस समय सबसे अधिक है।  लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बदलते इस मौसम में एकाएक गर्म  कपड़ों का त्याग नहीं करना चाहिए तथा खाने-पीने में भी सावधानी बरतनी  चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें