फोटो संख्या:55-राजकीय कन्या महाविद्यालय कनीना में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं-
कनीना। उद्यमिता पखवाड़ा पर राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में बुधवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह यादव ने कहा कि उद्यमिता केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम है। नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. कविता ने प्राचार्य, निर्णायकों और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।