फोटो नबंर-24शिक्षक नरोत्तम सोनी को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत-स्वयं
नारनौल। रेवाड़ी में स्वर्गीय डॉ. प्रदीप शर्मा स्मृति समिति व प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल के संयुक्त तत्वावधान में राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्या शोभा भारद्वाज व ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा के संयोजन में हुए कार्यक्रम में मारोली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अंग्रेजी प्राध्यापक नरोत्तम सोनी को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि समर्पित शिक्षक समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। इस अवसर पर रेडक्रॉस महासचिव महेश जोशी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। संवाद