नारनौल। क्षेत्र के एक किसान का नहर पर रखा इंजन चोरी हो गया, जिसकी किसान ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत में मंडलाना निवासी नत्थू राम ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसने फसल में पानी देने के लिए इंजन नहर के ऊपर रखा था। जब बीते दिन इंजन देखने गया तो वहां पर इंजन नहीं मिला, जिसके बाद उसे काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पर भी नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।